घटारानी झरना: गरियाबंद का प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम

घटारानी झरना फोटो

छत्तीसगढ़ का नाम जब प्रकृति और संस्कृति की बात आती है, तब अवश्य लिया जाता है। यहां के कई पर्यटन स्थलों में घटारानी झरना एक प्रमुख और आकर्षक स्थान है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित घटारानी झरना, रायपुर से लगभग 75 से 85 किलोमीटर की दूरी पर है। यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां प्रकृति और आस्था का सुंदर मेल देखने को मिलता है।

घने जंगलों के बीच स्थित घटारानी वॉटरफॉल एक खूबसूरत जलप्रपात है, जो लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरता है। झरने की ठंडी और साफ पानी की धारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

घटारानी मंदिर गरियाबंद छत्तीसगढ़

घटारानी मंदिर की तस्वीरें

मानसून के समय यह स्थान और भी अधिक जीवंत हो जाता है, जब झरना पूरे प्रवाह में बहता है और हरियाली चारों ओर फैल जाती है।

झरने के पास ही मां घटारानी का मंदिर भी स्थित है, जहां नवरात्रि और अन्य त्योहारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां धार्मिक वातावरण बना रहता है।

घटारानी जलप्रपात तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार की चढ़ाई नहीं करनी पड़ती, क्योंकि यहां तक वाहन आसानी से पहुंच जाते हैं। आप यहां पिकनिक मना सकते हैं, झरने में स्नान का आनंद ले सकते हैं और आसपास की खूबसूरत जगहों में घूम सकते हैं।

How to Reach कैसेु पहुंचे

  1. Plane-

    घटारानी पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट रायपुर है।

  2. Train-

    घटारानी झरना से नजदीकी रेलवे स्टेशन राजिम और रायपुर हैं।

  3. Bus-

    रायपुर से घटारानी झरने तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। निजी वाहन या टैक्सी के माध्यम से यहां यात्रा करना सुविधाजनक होता है।

Distance अनुमानित दूरी

  1. घटारानी से जतमई की दूरी - 7.5 कि मी।

  2. राजिम से घटारानी की दूरी - 28 कि मी।

  3. रायपुर से घटारानी की दूरी - 75 कि मी।

  4. दुर्ग से घटारानी की दूरी - 105 कि मी।

Stays विश्राम स्थल

गरियाबंद में पर्यटकों के ठहरने के लिए अच्छी व्यवस्था है।

Adventure करने के लिए गतिविधिया

  1. ⭐ पिकनिक, झरने में स्नान का आनंद

Foods खाने की सुविधा

भोजन की विविधता स्थानीय व्यंजनों से लेकर फास्ट फूड तक है।

प्रश्न और उनके उत्तर

1. घटारानी कहां स्थित है?

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित घटारानी झरना, रायपुर से लगभग 75 से 85 किलोमीटर की दूरी पर है। यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।

2. घटारानी घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मानसून के बाद (जुलाई से अक्टूबर) का समय घटारानी झरना देखने के लिए सबसे अच्छा होता है, जब झरना पूरे प्रवाह में होता है और आसपास की हरियाली बेहद खूबसूरत दिखाई देती है।

3. क्या घटारानी जलप्रपात में स्नान कर सकते हैं?

हाँ, पर्यटक घटारानी जलप्रपात में स्नान का आनंद ले सकते हैं। झरने का पानी साफ और ठंडा होता है, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

4. जतमई घटारानी जाने का रास्ता?

रायपुर से अभनपुर होते हुए जतमई घटारानी तक सड़क मार्ग से पहुँचा जा सकता है।

5. घटारानी रायपुर से कितना किलोमीटर है?

घटारानी झरना, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित है, जो रायपुर से लगभग 75–85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सम्बंधित लेख

ChhattisgarhPedia

छत्तीसगढ़, भारत का हृदय स्थल, अपनी समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।

घने जंगलों, प्राचीन मंदिरों, जलप्रपातों और अद्भुत गुफाओं से सजा यह राज्य पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

छत्तीसगढ़ में कई खूबसूरत जलप्रपात हैं, जिनमें चित्रकूट जलप्रपात को 'भारत का नियाग्रा' कहा जाता है।

तीरथगढ़ जलप्रपात अपनी सुरम्य छटा से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और अचानकमार टाइगर रिज़र्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए आदर्श स्थल हैं।